फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Vicious blew away 15 taps from Paonta Hospital

पांवटा अस्पताल से 15 नलके ले उड़ा शातिर

Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vicious blew away 15 taps from Paonta Hospital
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से नलके चोरी होने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन से अस्पताल के शौचालय से लगातार नलके चोरी हो रहे थे। अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मी ने एक व्यक्ति को बाथरूम से नलके चोरी कर भागते हुए देख लिया।
विज्ञापन

इसके बाद थाने में शिकायत की गई। शिकायत मिलने पर जांच टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा सिविल अस्पताल में बतौर सुपरवाइजर सुरक्षा कर्मी तैनात जिला मंडी के ग्राम वाहवा निवासी मान सिंह ने पांवटा साहिब थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल पांवटा में सुरक्षाकर्मी कार्यरत है। दो तीन दिन से अस्पताल में लगे पानी के नलके को बाथरूम से कोई खोलकर ले गया। मान सिंह ने बताया कि बुधवार को वह सुदेश कुमार के साथ जब अपनी ड्यूटी पर मौजूद था तो एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल में आते दिखा। जोकि अस्पताल के बाथरूम में चला गया। कुछ ही देर में वह बाथरूम से नलका चोरी करके भाग गया। सुरक्षाकर्मी ने आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रुप में की है।
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी को संदेह है कि तीन दिन पहले भी इसी आरोपी ने नलके चोरी किए हैं। अस्पताल से चोरी हुए नलकों की संख्या 15 पाई गई है। शिकायत मिलने के बाद सहायक उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह की टीम ने तफ्तीश शुरू कर दी। टीम ने नलके चुराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा-457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed