{"_id":"60a2aead8ebc3e5879677329","slug":"vhp-distributed-daliya-to-corona-positive-person-nahan-news-sml370648691","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में विहिप कार्यकर्ता कोरोना संक्रमितों को दे रहे दलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में विहिप कार्यकर्ता कोरोना संक्रमितों को दे रहे दलिया
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इन दिनों नाहन और पांवटा में कोरोना संक्रमित लोगों और उनके परिजनों की सहायता में जुटे हुए हैं। नाहन में जहां विहिप जिला सहमंत्री विभोर कुमार की अगुवाई में कोरोना संक्रमित लोगों और उनके परिजनों को दलिया दिया जा रहा है। वहीं पांवटा में विहिप कार्यकर्ता कोरोना संक्रमितों को निशुल्क दवाइयां वितरित कर रहे हैं।
नाहन में विहिप जिला सहमंत्री विभोर कुमार, नाहन प्रखंड उपाध्यक्ष अमन पुंडीर, नाहन प्रखंड के अध्यक्ष सतीश कुमार, नाहन प्रखंड बजरंग दल संयोजक अधिवक्ता शुभम सैनी 14 मई से लगातार सुबह के समय अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित लोगों एवं उनके तीमारदारों को दलिया दे रहे हैं।
इस दलिये को जिला सहमंत्री विभोर कुमार के घर पर तैयार किया जा रहा है जिसमें सोनाक्षी और आर्यवीर भी अपना योगदान दे रहे हैं। विहिप जिला सहमंत्री विभोर कुमार ने बताया कि पांवटा में भी विहिप कार्यकर्ता कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों को आयुष क्वाथ, गिलोये वटी, तुलसी गोलियां आदि निशुल्क दे रहे हैं।