फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vhp burnt the flag of pakistan in ponta

विहिप ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

Tue, 19 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 19 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल सिरमौर इकाई ने आतंक के आका पाकिस्तान का झंडा व देश के गद्दारों का पुतला फूंका। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के कार्य को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। भारतवासियों को एकजुट होकर देश के दुश्मन व गद्दारों को सबक सिखाने का आह्वान किया। विरोध प्रदर्शन के बाद विहिप के वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान की हर नापाक हरकतों को मुंहतोड़ जवाब मिलना जरूरी है।  

मंगलवार दोपहर बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ता गीता भवन परिसर में एकत्र हुए। विहिप सिरमौर मंत्री दीपक भंडारी, जिला अर्चक पुरोहित सीता राम, जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल अजय संसरवाल, प्रखंड संयोजक अमन तोमर, सत्संग प्रमुख मनोज मदान, सुरक्षा प्रमुख ईशान देव त्यागी, सुमित भाटिया, पूर्व नप अध्यक्ष संजय सिंघल, मनोनीत पार्षद राजेश चौधरी नीलू, दर्शन सिंह माटा, रोहित शर्मा, सुभाष कुमार, गिरिराज, धर्म सिंह, दीपक कुमार व राहुल समेत कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इसके बाद दीपक भंडारी समेत वक्ताओं ने कहा कि हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र  बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के सहयोगियों व देश के गद्दारों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए लगे भंडारों, टेंटों व श्रद्धालुओं पर हमले हो रहे हैं। पाकिस्तान के उकसाने पर देश के गद्दारों द्वारा हमले जैसे कायरतापूर्ण घिनौना कार्य किया जा रहा है। पाकिस्तान को सैकड़ों मासूम स्कूली बच्चों पर हमले के दिन को काला दिवस मनाना चाहिए। जबकि आतंकी के मारे जाने पर काला दिवस मनाने का फैसला लिया जिससे पूरे विश्व में आतंक समर्थित राष्ट्र होने की खुद ही मोहर लगा दी है। सेना व यात्रियों पर आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। मुख्य बाजार में गीता भवन के समीप पाकिस्तान का झंडा जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed