फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ventilator begin in nahan medical college

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने मेडिकल काॅलेज नाहन में किया आईसीयू वेंटीलेटर का शुभारंभ

Fri, 09 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ventilator begin in nahan medical college
प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत : हर्षवर्धन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है, जिसके तहत चिकित्सा संस्थानों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जा रहा है। यह उदगार उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार को डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में मैसर्ज सन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित चिकित्सा उपकरण/मशीनरी जिसमें आईसीयू वेंटीलेटर की स्थापना कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के 4 चिकित्सा महाविद्यालयों जिनमें नाहन, चम्बा, हमीरपुर तथा नेरचौक में नए विषयों में एमडी और एमएस पाठ्यक्रम आरंभ किए जाएंगे जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। इसके अतिरिक्त सभी मेडिकल कॉलेजों में उच्च तकनीक से युक्त स्टेट ऑफ द आर्ट आईसीयू स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की सहायता के लिए एक हजार रोगी मित्र नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नाहन मेडिकल कॉलेज में 103 चिकित्सक, 109 नर्सें तथा 41 पैरा मेडिकल स्टाफ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इस चिकित्सा महाविद्यालय में प्रतिदिन 1200 के करीब मरीजों की ओपीडी में जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के तीन वर्षा के कार्यकाल के दौरान नाहन मेडिकल कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों के 46 पद भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज विस्तारीकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो इस संस्थान के बेहतर विस्तार की संभावनाएं तलाशेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के डॉक्टरों तथा नर्सों की राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत मांग है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क जबकि ऊना में बल्क ड्रग पार्क का निर्माण किया जाएगा, जहां दवाइयों से संबंधित कच्चा माल तैयार होगा ताकि देश और प्रदेश दवाइयों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सके।

प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत सिंह परमार चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. संगीत ढिल्लों ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया और उन्होंने तथा संयुक्त निदेशक कपिल तोमर ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मैसर्ज सन फार्मा के वरिष्ठ वाइस प्रेसिडेंट डॉ. एएच खान, महाप्रबंधक नरेंद्र आहूजा तथा रजनीश आंगरा को शॉल टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर अध्यक्ष एपीएमसी सीता राम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान, अध्यक्ष सड़क सुरक्षा क्लब नाहन नरेंद्र तोमर, जीएम डीआईसी नाहन रचित शर्मा, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, पैरा मेडिकल, नर्सिंग स्टाफ, प्रशिक्षु डॉक्टर के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed