{"_id":"60f080e08ebc3ec75d6f4e2e","slug":"vegetable-market-to-be-built-in-dharoli-land-inspected-nahan-news-sml3769336189","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरोली में बनेगी सब्जी मंडी, भूमि का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरोली में बनेगी सब्जी मंडी, भूमि का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने वीरवार को राजगढ़ विकास खंड की नईनेटी पंचायत के धरोली (शरगांव) में सब्जी मंडी के लिए भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन उपलब्ध करवाने पर सब्जी मंडी खोलने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के सचिव विनय शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि धरोली शरगांव में सब्जी मंडी खुलती है तो यह शिमला, सोलन और सिरमौर के पझौता क्षेत्र के के लिए केंद्र स्थल बनेगा। कहा कि इन क्षेत्रों के लोगों को सोलन सब्जी मंडी जाना पड़ता है। क्षेत्र में लहसुन, टमाटर, शिमला मिर्च नगदी फसलों की पैदावार होती है। निकट में सब्जी मंडी की सुविधा न होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता आ रहा है। विनय शर्मा ने बताया कि कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने जगह का निरीक्षण के बाद इसे उपयुक्त बताया और उन्होंने जमीन जल्द उपलब्ध करवाने के लिए कहा है।
निरीक्षण के मौके पर पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, उपप्रधान खजान सिंह, दिनेश ठाकुर, सोमदत, ओम प्रकाश और राकेश ठाकुर उपस्थित रहे।