{"_id":"6ab7bc24b748aabe370868cc","slug":"vashundra-sanrakshan-smiti-janjagran-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190021-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संगड़ाह में 28 सितंबर को होगी जन जागरण रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संगड़ाह में 28 सितंबर को होगी जन जागरण रैली
विज्ञापन
-वसुंधरा संरक्षण समिति अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ करेगी आवाज बुलंद
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। वसुंधरा संरक्षण समिति संगड़ाह क्षेत्र में कथित अवैध और अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ अब सड़क पर उतरेगी। वसुंधरा संरक्षण समिति 28 सितंबर को विश्रामगृह संगड़ाह में जन जागरण रैली और बैठक आयोजित करेगी। समिति का आरोप है कि भारी मशीनों से पहाड़ों और जंगलों का लगातार दोहन किया जा रहा है। खनन से निकलने वाला मलबा कृषि भूमि और जलस्रोतों को प्रभावित कर रहा है।
समिति अध्यक्ष रणजीत चौहान ने बताया कि रैली के माध्यम से खनन पर रोक लगाने, प्रभावित क्षेत्रों के संरक्षण और पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग उठाई जाएगी। बैठक में खनन के खिलाफ आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय धावक एवं भारतीय सेना के गौरव अतुल कौशिक मुख्यातिथि और अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा-मैराथन धावक सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से रैली में पहुंचकर खनन के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। वसुंधरा संरक्षण समिति संगड़ाह क्षेत्र में कथित अवैध और अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ अब सड़क पर उतरेगी। वसुंधरा संरक्षण समिति 28 सितंबर को विश्रामगृह संगड़ाह में जन जागरण रैली और बैठक आयोजित करेगी। समिति का आरोप है कि भारी मशीनों से पहाड़ों और जंगलों का लगातार दोहन किया जा रहा है। खनन से निकलने वाला मलबा कृषि भूमि और जलस्रोतों को प्रभावित कर रहा है।
समिति अध्यक्ष रणजीत चौहान ने बताया कि रैली के माध्यम से खनन पर रोक लगाने, प्रभावित क्षेत्रों के संरक्षण और पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग उठाई जाएगी। बैठक में खनन के खिलाफ आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय धावक एवं भारतीय सेना के गौरव अतुल कौशिक मुख्यातिथि और अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा-मैराथन धावक सुनील शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से रैली में पहुंचकर खनन के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन