{"_id":"6510302d11aa05b3ae0b5514","slug":"vaman-dwadasi-mela-will-be-begin-from-26-september-nahan-news-c-177-1-ssml1028-9038-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर रघुवीर और कुमार साहिल होंगे स्टार कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर रघुवीर और कुमार साहिल होंगे स्टार कलाकार
विज्ञापन
पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर रघुवीर और कुमार साहिल होंगे स्टार कलाकार
राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की तीन संध्याओं के लिए कलाकारों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां में 26 सितंबर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले में तीन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी।
इन सांस्कृतिक संध्याओं में अर्शप्रीत कौर, विक्की चौहान, ममता भारद्वाज, ठाकुर रघुवीर, कुमार साहिल, राजीव राजा अपनी प्रस्तुति देंगे। तीनों संध्याओं में अलग-अलग मुख्यातिथि होंगे।
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर रघुवीर और कुमार साहिल स्टार कलाकार होंगे। इसके अलावा नरेंद्र नीटू, हनी नेगी व पंकज डोगरा भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसमें विनोज शर्मा मुख्यातिथि होंगे। होंगे।
27 सितंबर को विक्की चौहान, ममता भारद्वाज, मदन झालटा और किशन वर्मा स्टार कलाकार होंगे। जबकि प्रदीप शर्मा, हेमंत शर्मा, रामेश्वर शर्मा और सरला डांगी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संध्या में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन
28 सितंबर को अर्शप्रीत कौर और राजीव राजा स्टार कलाकार रहेंगे। जबकि दीक्षिता बरागटा, राखी गौतम व प्रिंस गर्ग भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश के विशेष कार्य अधिकारी गोपाल शर्मा मुख्यातिथि रहेंगे। यह जानकारी एसडीएम पच्छाद डाॅ. संजीव कुमार धीमान ने दी।
-- -संवाद