फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Vaccination of teenagers in Sirmaur

सिरमौर में किशोरों के टीकाकरण की तैयारियां पूरी

Sun, 02 Jan 2022 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of teenagers in Sirmaur
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में सोमवार से 15 से 18 वर्ष की आयु के स्कूली बच्चों के टीकाकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारी कर ली है। जिले के छह स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण के लिए 63 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में लगभग 50 स्वास्थ्य टीमें सेवाएं देंगी। टीम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग कोविड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेगा। विभाग को 24 हजार वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि बाकी भी जल्द मिल जाएंगी। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत निजी और सरकारी स्कूलों के 35,563 किंशोरों को को-वैक्सीन लगनी है। बच्चों को-वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी। सोमवार को राजपुरा स्वास्थ्य खंड के तहत भगानी, बहराल, कन्या स्कूल पांवटा साहिब, गोरखूवाला, शिवपुर, तारुवाला, माजरा, कमरऊ, अंबोया, कोलर व जामना स्कूलों में टीके लगेंगे। राजगढ़ स्वास्थ्य खंड में राजगढ, फागू, हाब्बन, भरोली, देवठी मझगांव, धर्मपुर, दाहन, जदोल टपरोली, कोटला बांगी, गुरुमुख पब्लिक स्कूल राजगढ़, डीएवी स्कूल राजगढ़, शाया सनौरा, दून देरिया, शावगा व थैना बसोतरी स्कूलों में टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य खंड शिलाई में शिलाई, पनोग, कोटी बौंच, रोनहाट, द्राबल व झकांडों स्कूल में टीके लगेंगे। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत राजकीय कन्या स्कूल नाहन, शमशेर स्कूल नाहन, नवोदय स्कूल, पंजाहल, बिरला, मोगीनंद, महीपुर, क्यारी और पालियों स्कूलों में टीके लगाए जाएंगे। संगड़ाह स्वास्थ्य खंड में संगड़ाह, हरिपुरधार, नौहराधार, मंडवाच और घंडूरी में टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, पच्छाद स्वास्थ्य खंड में मेहंदोबाग, मलगां, घ्रिड संदरोल, नाया गांव, कलोह, गलानाघाट, अपरों, बनाह की सेर, सराहां (कन्या), सराहां (ब्यायज), गागल शिकोर, बागथन, सिरमौरी मंदिर, कांगर धरयार और पानवा स्कूल में टीके लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर सारी तैयारी कर ली है। सोमवार को जिले के 63 केंद्रों पर को-वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग की करीब 50 टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed