Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road to mahasu maharaj in pamta village

Sirmour News: भूमि मालिकों ने जमीन देकर पेश की मिसाल, महासू महाराज मंदिर तक पहुंची सड़क

Tue, 17 Nov 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
road to mahasu maharaj in pamta village
महासू मंदिर परिसर तक सड़क निर्माण के दौरान ग्रामीणों में उत्साह। संवाद 
-तिलोरधार-छितली मुख्य सड़क से मंदिर परिसर तक करीब दो किलोमीटर मार्ग तैयार, श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान
विज्ञापन

-बुजुर्गों और महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत, सड़क निर्माण पूरा होने पर गांव में मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। ग्रामीणों की एकजुटता, आपसी सहयोग और भूमि मालिकों के त्याग से गिरिपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत शमाह के पमता गांव स्थित महासू महाराज मंदिर परिसर तक सड़क पहुंच गई है। तिलोरधार-छितली मुख्य सड़क से मंदिर तक करीब दो किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूरा होने पर गांव में उत्सव जैसा माहौल है। अब श्रद्धालु वाहनों के माध्यम से मंदिर परिसर तक पहुंच सकेंगे। इससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
सड़क निर्माण पूरा होने की खुशी में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर महासू महाराज के जयकारे लगाए। इस दौरान मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी का इजहार किया गया। शमाह महासू मंदिर कमेटी के सदस्य संतराम भंडारी, राजेंद्र शर्मा पुजारी, बालक राम शर्मा ठानी, पूर्व प्रधान गुलाबी देवी, प्रकाश शर्मा, सुमेर चंद नंबरदार, सुरेश माली, अंकु शमवाल माली, राजेश शर्मा, रणवीर शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा, भीम शर्मा, देवेंद्र शर्मा और रमेश चंद शमवाल ने बताया कि मंदिर तक सड़क पहुंचाना गांव के लोगों का वर्षों पुराना सपना था, जो सामूहिक प्रयासों से साकार हुआ है।
विज्ञापन

इस सड़क निर्माण की सबसे खास बात यह रही कि गांव में रहने वाले और गांव से बाहर बसे लोगों ने भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। विशेष रूप से भूमि मालिकों ने अपनी निजी जमीन सड़क निर्माण के लिए उपलब्ध करवाकर सामाजिक एकजुटता और त्याग की मिसाल पेश की। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल तक सड़क पहुंचाने के लिए भूमि दान करना पुण्य का कार्य है। भूमि मालिकों का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य सड़क तिलोरधार-छितली से संपर्क जोड़ते हुए मंदिर परिसर तक करीब दो किलोमीटर सड़क तैयार की गई है। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मार्ग को पर्याप्त चौड़ा और खुला बनाया गया है। इससे अब श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए महासू महाराज के दर्शन करना पहले की अपेक्षा आसान होगा।
सड़क निर्माण के साथ ही महासू महाराज मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भी ग्रामीणों में खासा उत्साह है। शमाह के कई ग्रामीण अपनी निजी कमाई से मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। वहीं, अनेक श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार धनराशि देने के साथ-साथ समय और श्रमदान से भी योगदान कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर का विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाना पूरे क्षेत्र की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ग्रामीणों ने मंदिर कमेटी, भूमि दान करने वाले परिवारों, एलएंडटी मशीन ऑपरेटर हिमांशु, जेसीबी चालक नरेंद्र सहित इस कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। ग्रामीणों ने विशेष रूप से प्रकाश शर्मा और उनके परिवार के योगदान की सराहना करते हुए महासू महाराज से सभी परिवारों पर सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed