फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vacant posts of aanganbadi workers and helpers will fillup in silai area of sirmaur district

शिलाई क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर होगी भर्तियां

Wed, 20 Jul 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
vacant posts of aanganbadi workers and helpers will fillup in silai area of sirmaur district
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पद पर भर्तियां की जानी है। इसके लिए विभाग ने छह पंचायतों में आंगनबाड़ी और 10 पंचायतों में सहायिकाओं की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

शिलाई बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पन्ध्याट, डियांडो, डक्कर, खड़कांह, बकरास व पनोग में कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केंद्र पन्ध्याट, बाड़ी, डाका-बांदली, लोजा, शरोग, द्राबिल, जिमटवाड़, पाब, धकोली और कोटी-उतरऊ में सहायिकाओं की भर्तियां की जानी हैं।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी सादे कागज पर अपने आवेदन वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित 12 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। इसके लिए आवेदक का परिवार एक जनवरी 2022 तक आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के अंतर्गत आता हो, कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो और सहायिका के लिए कक्षा आठ पास होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सहायिका के लिए पात्र महिला आवेदन नहीं करती है तो उस दशा में पांचवीं पास महिला पर विचार किया जा सकता है। आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच हो, परिवार की वार्षिक आय 35 हजार से अधिक न हो, आय प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए।

आवेदक हिमाचल का स्थायी निवासी हो, इसका प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। संबंधित पंचायत से परिवार नकल प्रमाणपत्र, अन्य संबंधित प्रमाण पत्र जैसे अनुभव, दिव्यांगता, आरक्षित वर्ग, विधवा आदि सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed