फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   urvasi thakur elected dfo of renuka ji forest division sirmaur

वन मंडल रेणुकाजी को मिली पहली महिला डीएफओ

Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
urvasi thakur elected dfo of renuka ji forest division sirmaur
डीएफओ रेणुका उर्वशी ठाकुर। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। वन मंडल रेणुकाजी में उर्वशी ठाकुर ने नए डीएफओ के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उर्वशी ठाकुर रेणुका वन मंडल में पहली महिला डीएफओ हैं। इससे पूर्व वह शिमला में कैंपा परियोजना में डीएफओ के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीती 15 दिसंबर से ही वन मंडल रेणुकाजी में डीएफओ का पद रिक्त पड़ा हुआ था। यहां के डीएफओ का अतिरिक्त कार्यभार पांवटा के डीएफओ को सौंपा गया था। हिमाचल वन सेवा (एचएफएस) अधिकारी उर्वशी ठाकुर को रेणुकाजी में डीएफओ के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि, पूर्व में रेणुका के डीएफओ रहे सुशील राणा को ऊना में आईडीपी परियोजना के डीएफओ पद पर नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद उर्वशी ठाकुर ने बताया कि वन माफिया पर शिकंजा कसना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही वन संपदा को संरक्षित रखने के भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed