{"_id":"6904b290b92e755ed00b00cf","slug":"unity-day-celebrated-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-163460-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निबंध और पोस्टर मेकिंग में सृष्टि शर्मा ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निबंध और पोस्टर मेकिंग में सृष्टि शर्मा ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
ददाहू में डीएसपी संगड़ाह मुकेश डड्वाल के साथ रन फॉर यूनिट दौड़ के विजेता व दूसरे प्रतिभागी। संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू कॉलेज में मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की 15वीं जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू की एनएसएस इकाई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने किया।
उन्होंने स्वयंसेवियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं उनके दृष्टिकोण और उनकी उपलब्धियों को बताया। उसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की लीडर प्रगति ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
इस दौरान हुई निबंध लेखन स्पर्धा में प्रथम स्थान सृष्टि शर्मा, नारा लेखन में प्रथम स्थान अनीता, द्वितीय अंजना और तृतीय स्थान मंजू ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान सृष्टि शर्मा, द्वितीय स्थान अंजू और तृतीय स्थान सुमन ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का स्वयंसेवियों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों से आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. रमेश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 50 स्वयंसेवी और महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
-- -- संवाद