फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   under 14 khelkood in shivpur school

Sirmour News: बैडमिंटन में राजगढ़ और कफोटा ब्लॉक ने फाइनल में बनाई जगह

Sun, 27 Sep 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
under 14 khelkood in shivpur school
शिवपुर स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों के साथ स्टाफ। संवाद
-कबड्डी में खोड़ोवाला ने ददाहू ब्लॉक को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले।
कबड्डी मुकाबले में खोड़ोवाला ब्लॉक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ददाहू ब्लॉक को मात दी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन खोड़ोवाला की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, बैडमिंटन स्पर्धा में राजगढ़ और कफोटा ब्लॉक की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में जगह बनाने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों में उत्साह है। अब खिताबी मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की नजरें फाइनल पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्कूल परिसर में खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों की चहल-पहल बनी रही। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिल रहा है।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed