फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   un known vehicle hit senior citizen in kalaambh-ponta sahib nh- in nahan hospital he died

अज्ञात वाहन ने कुचला राहगीर, मेडिकल कॉलेज में मौत

Sun, 31 Oct 2021 08:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
un known vehicle hit senior citizen in kalaambh-ponta sahib nh- in nahan hospital he died
un known vehicle hit senior citizen in kalaambh-ponta sahib nh- in nahan hospital he died
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर हिट एंड रन मामले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय सलीम निवासी बोगरिया के तौर पर की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सैनवाला से कालाअंब की ओर पैदल जाते समय बीती देर शाम सलीम को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत बाद मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसे में बुजुर्ग की टांग पूरी तरह से टूट गई थी। नाजुक हालत में बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दो घंटे बाद बुजुर्ग का निधन हो गया। उधर, हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। कालाअंब पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज से रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed