फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ultra sound service brgin in ponta hospital

राहत : पांवटा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा सुविधा शुरू

Fri, 17 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
ultra sound service brgin in ponta hospital
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में अल्ट्रासाउंड टेस्टसुविधाएं शुरु: संवाद
(स्वास्थ्य) संशोधित --
विज्ञापन


अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में नौ वर्षों में अधिकतर लटका रहा है ताला
गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड टेस्ट की सेवा मिलेगी

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले नौ वर्षों से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के अल्ट्रासाउंड कक्ष में अधिकतर ताले लटके रहे हैं। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधा से वंचित रहना पड़ा। वर्ष 2021 में व्यवस्था परिवर्तन पांवटा साहिब ने करीब 11 दिनों तक अस्पताल गेट के बाहर धरना प्रदर्शन तक किया। अब विशेषज्ञ डॉक्टर के पदभार संभालने के बाद अस्पताल में फिर से अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधा शुरू हो गई है।

बता दें कि करीब नौ वर्ष पहले तत्कालीन रेडियोलॉजिस्ट व सिविल अस्पताल प्रभारी की पदोन्नति के बाद से सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं बाधित रहीं हैं। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस मुद्दे को उठाया। सर्वाधिक प्रयास व्यवस्था परिवर्तन पांवटा साहिब मंच संयोजक सुनील चौधरी की टीम ने किया। वर्ष 2021 में भाजपा सरकार के दौरान करीब 11 दिनों तक सर्दियों के मौसम में इनकी टीम रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ के पद भरने को लेकर धरने पर बैठी रही।
विज्ञापन

पंकज भटनागर, भरत ठाकुर, मनिंद्र सिंह, अशरफ अली, दिनेश शर्मा, श्यामलाल, तबु, रिया, कंवर ठाकुर और साहिल ने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद कुछ माह बाहर निजी क्लीनिक अस्पतालों से कम रेट पर ये टेस्ट करवाने की व्यवस्था भी शुरू की गई। फिर विधानसभा चुनाव समीप होने पर एक माह के लिए महिला रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की तैनाती की गई। पिछले नौ वर्षों में अल्ट्रासाउंड मशीन कक्ष में ताले लटकते रहे। जबकि रोज 40 से 50 महिलाओं को ये टेस्ट लिखे जाते हैं। आधे सिरमौर के स्वास्थ्य का जिम्मा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब संभालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-समय पर स्वास्थ्य सेवा व आम जनता से जुड़े इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया। अब अस्पताल में डॉ. शशिकांत ने पदभार संभाल लिया है। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में फिर से अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू कर दी गई है। सबसे अधिक राहत महंगे दामों पर बाहर निजी क्लीनिकों में टेस्ट करवाने को मजबूर गर्भवती महिलाओं को मिल सकेंगी। इनके अल्ट्रासाउंड टेस्ट मुफ्त में हो सकेंगे।

कार्यवाहक प्रभारी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब डॉ. एवी राघव ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिर से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट सुविधाएं शुरू हो गई हैं। इससे मरीजों को अस्पताल परिसर के भीतर ही अब अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने की सुविधा मिल सकेगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed