फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ultimate by villagers

Sirmour News: 15 दिन में सुधारो बिजली, नहीं तो अफसरों के घरों और दफ्तरों की बत्ती करेंगे गुल

Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
ultimate by villagers
धारटीधार में फूटा गुस्सा, छह पंचायतों के ग्रामीणों का बिजली बोर्ड को अल्टीमेटम
विज्ञापन


मियाद पूरी होते ही जनप्रतिनिधि बिजली बोर्ड के अधिकारियों के काटेंगे कनेक्शन

योगेंद्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के धारटीधार क्षेत्र में पिछले दो महीने से जारी बिजली के अघोषित कटों ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। बार-बार की मिन्नतों के बाद भी जब बिजली बोर्ड की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी, तो अब क्षेत्र की 6 पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण आर-पार की लड़ाई के लिए लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तय समय में बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी, तो वे अधिकारियों का घेराव तो करेंगे ही, साथ ही उनके दफ्तरों और घरों की बिजली खुद अपने हाथों से काट देंगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की छह पंचायतों बाडथल मंधाना, कांडों कांसर, कठवाडी बागढत, भरोग बनेडी, बनेत हल्द्वाडी और छछैती में पिछले दो महीनों से बिजली बोर्ड की लापरवाही सामने आ रही है। इन पंचायतों में पिछले 60 दिनों से एक भी दिन ऐसा नहीं बीता, जब 24 घंटे लगातार बिजली मिली हो। लोगों का जीना मुहाल हो गया है, बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है और स्थानीय दुकानदारों की कमर आर्थिक रूप से टूट चुकी है।
विज्ञापन


---बाक्स

कागजों पर 39 ट्रांसफार्मर, जमीन पर सिर्फ अंधेरा

भरोग बनेडी के प्रधान राम गोपाल शर्मा, बनेत हल्द्वानी के प्रधान रमेश कुमार, छछैती की प्रधान सुनीता देवी, कांडों कांसर के प्रधान रामलाल और कठवाडी बागढत की प्रधान सुशीला देवी समेत पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर, रघुवीर नेगी, बाबू राम, रेखा कुमारी, नीलम कुमारी, रामेश्वर शर्मा और अनिल ने कहा कि पूरे इलाके में बिजली के 39 ट्रांसफार्मर सिर्फ कागजों की शोभा बढ़ा रहे हैं और धरातल पर सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर निकल चुका है। 15 दिन बाद बिजली बोर्ड के उन अफसरों के घरों और दफ्तरों की बत्ती बुझाई जाएगी जो वातानुकूलित कमरों में बैठकर जनता का दर्द नहीं समझ पा रहे हैं। जब उनके खुद के घरों में अंधेरा पसरेगा, तब जाकर उनकी आंखों पर चढ़ा विभागीय लापरवाही का पर्दा हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बोर्ड धौलाकुआं के अधिशासी अभियंता नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि चंद रोज पहले ही कार्यभार संभाला है, लेकिन उन्हें ज्ञात हुआ है कि धारटीधार क्षेत्र के कुछ भागों में बरसात के कारण बिजली की आपूर्ति में कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है। इसका शीघ्र समाधान करके ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed