फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti driving training for women

Sirmour News: रूढ़िवादिता को तोड़ ड्राइविंग को अपनी आजीविका का साधन बनाएंगी महिलाएं

Fri, 24 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
uco rseti driving training for women
यूकोआरसेटी कार्यालय नाहन में ड्राइविंग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व पुरूष। संवाद - फोटो : AMAR UJALA
सचित्र--(महिला बीट)
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में पुरुषों के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए ड्राइविंग ट्रेनिंग के जरिए स्वरोजगार से जोड़ने की विशेष पहल की गई है।
इसके तहत, यूकोआरसेटी नाहन की ओर से 30 दिवसीय निशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज कर दिया गया है। इस प्रशिक्षण का मकसद युवाओं विशेषकर महिलाओं को रूढ़िवादिता की बेड़ियों को तोड़कर परिवहन क्षेत्र को आजीविका के रूप में तैयार करना है।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज यूकोआरसेटी की निदेशक नवज्योत कौर ने किया। पहले दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रही महिलाओं और पुरुषों से फार्म भरवाए गए और उनको प्रशिक्षण के महत्व पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकाय सदस्य मनीषा चौहान और तानिया भाटिया ने बताया कि 30 दिन का यह प्रशिक्षण शिविर बिल्कुल निशुल्क है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के रहने, खाने-पीने का भी निशुल्क प्रबंध किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डोमेन प्रशिक्षण नरेश कुमार प्रतिभागियों को ड्राइविंग का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को यातायात नियमों पर भी जागरूक किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 13 महिलाएं और 17 पुरुष प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed