{"_id":"65142e922cdd1548df042bfe","slug":"two-thousand-students-of-sirmaur-participated-in-virgatha-yojna-nahan-news-c-177-1-ssml1028-9262-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वीरगाथा परियोजना में शामिल हुए जिले के दो हजार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वीरगाथा परियोजना में शामिल हुए जिले के दो हजार बच्चे
विज्ञापन
सचित्र-
वीरगाथा परियोजना में शामिल हुए जिले के दो हजार बच्चे
चित्रकला, कहानी, कविता से शहीदों और सेना के जवानों की गाथा को किया पेश
राष्ट्रीय स्तर की इस परियोजना में हिमाचल के 1,245 स्कूलों ने लिया है भाग
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। देश भर के स्कूलों में आयोजित किए जा रहे वीरगाथा परियोजना 3.0 में सिरमौर जिले के 352 स्कूलों के करीब दो हजार विद्यार्थियों ने अपनी गतिविधियां अपलोड की हैं। इन विद्यार्थियों ने कविता, कहानी और चित्रकला के माध्यम से देश की आजादी के दीवानों और सेना से वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों की गाथाओं को पेश किया है। प्रदेश स्तर पर इस परियोजना में 1,245 स्कूल शामिल हुए हैं।
बता दें कि विद्यार्थियों में आजादी के दीवानों और सेना में वीरता पुरस्कार जवानों के कार्यों की याद दिलाने के मकसद से वीरगाथा परियोजना 3.0 परियोजना शुरू की गई है। इसमें देशभर के सभी स्कूलों में इनसे संबंधित कार्यक्रम आयोजित जा रहे हैं।
परियोजना में तीसरी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को चार श्रेणी में बांटा गया है। इनमें तीसरी से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवीं से दसवीं और 11वीं से 12वीं श्रेणी शामिल हैं।
विज्ञापन
परियोजना में वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवानों के जीवन से मिली सीख, वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों का देश के लिए सर्वोच्च बलिदान, मेरे सपनों में रानी लक्ष्मीबाई, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन, आजादी के आंदोलन में आदिवासियों का योगदान आदि विषय रखे गए हैं।
इन विषयों पर विद्यार्थियों से कविता, कहानी, चित्रकला की प्रस्तुति मांगी गई थी। प्रत्येक श्रेणी से अधिकतम चार विद्यार्थी ही मान्य थे। जिला सिरमौर से 352 स्कूलों के करीब दो हजार विद्यार्थी इसमें शामिल हुए हैं। इनकी प्रस्तुति की एमवाईजीओवी पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री कर दी गई है।
अब इनका मूल्यांकन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर सुपर 100 विजेता चयनित होंगे। यह चार श्रेणियों में से 25 विजेता घोषित होंगे। प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, एक पदक और रक्षा मंत्रालय की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से इन विजेताओं को पुरस्कृत करेगा।
वीर गाथा परियोजना 3.0 के जिला समन्वयक संत राम शर्मा ने बताया कि इस परियोजना में जिला सिरमौर के 352 स्कूलों के करीब दो हजार विद्यार्थियों ने अपनी एंट्री करवाई है। संवाद