फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two persson i njured in scooty accident in nahan kumhaarhatti nh

Sirmour News: खस्ताहाल नेशनल हाईवे पर गिरि स्कूटी, सवारों को आई चोटें

Wed, 25 Oct 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
two persson i njured in scooty accident in nahan kumhaarhatti nh
नाहन-कुमारहट्टी एनएच-907ए पर बनोग के समीप बजरी पर स्किड होकर गिरी स्कूटी। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

खस्ताहाल नेशनल हाईवे पर गिरि स्कूटी, सवारों को आई चोटें

अमर उजाला ने पहले ही हालत को लेकर कर दिया था आगाह

दो पहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षित नहीं एनएच का सफर

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजधानी शिमला को जोड़ने वाले नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बिरोजा फैक्टरी के समीप एक स्कूटी स्किड होकर गिर गई। इससे चालक और पीछे बैठी सवार भी सड़क पर गिर गए। गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।

दरअसल, ये नेशनल हाईवे बेहद खस्ता हो चुका है। अमर उजाला ने 25 अक्टूबर के अंक में नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर गड्ढों की भरमार, हादसों को न्योता शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बुधवार को ही नाहन से बनोग की ओर जा रही स्कूटी बनोग के समीप सड़क निकल रही बजरी पर स्किड होकर गिर गई।
विज्ञापन


बता दें कि 78 किलोमीटर लंबे नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे की हालत ठीक नहीं है। बरसात से पहले ही एनएच की हालत खराब हो चुकी थी। एनएच प्राधिकरण ने दो-ढाई साल पहले ठेकेदार को नए सिरे से टारिंग का काम तो दिया लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क कई जगह से उखड़ना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार इस सड़क को पैच वर्क से ठीक करने के प्रयास भी किए गए लेकिन हालत नहीं सुधरी। बरसात के बाद इस सड़क से बजरी अलग हो चुकी है। लिहाजा सफर काफी जोखिम भरा हो चुका है। खासकर दो पहिया वाहन चालकों के लिए ये सड़क सुरक्षित नहीं है। दूसरे वाहन को साइड देते या बजरी वाले हिस्से में ब्रेक मारते ही चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

उधर, अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि सड़क पर पैच लगाने का काम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed