{"_id":"61780e1a8f88f869a02ba370","slug":"two-person-injured-in-truck-accident-in-ponta-sahib-nahan-news-sml388427913","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की आपसी टक्कर में चालक-परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की आपसी टक्कर में चालक-परिचालक घायल
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल राज्य सीमा पर लालढ़ांग के समीप सड़क हादसे में ट्रक चालक और परिचालक घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया है।
जानकारी के अनुसार लालढ़ांग के समीप दो ट्रकों में टक्कर हो गई। नालागढ़ और सिरमौर के ट्रकों की टक्कर में स्थानीय ट्रक चालक राम लाल और परिचालक रामू घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा उपचार को पहुंचाया गया।
उधर, नालागढ़ के ट्रक चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सिविल अस्पताल की डॉ. मीनाक्षी चौहान ने बताया कि सड़क हादसे के दो घायल उपचार को पहुंचे हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। इस बारे में स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।