फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two people dead body found in kalaambh and sataun

कालाअंब और सतौन में मिले दो लोगों के शव

Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
two people dead body found in kalaambh and sataun
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और सतौन में दो लोगों के शवों की बरामदगी हुई है। इनमें अभी एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर सतौन पुल के पास सड़क के किनारे स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के उपप्रधान को दी। उपप्रधान गुलाब ठाकुर ने इसकी सूचना राजबन पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुरुवाला पुलिस थाना के उप निरीक्षक प्रताप सिंह, राजबन पुलिस चौकी प्रभारी भगवात प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतक व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार (45) पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव अब्बूवाला धर्मावाला तहसील व थाना विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हिमाचल के प्रवेश द्वार कालाअंब में रविवार शाम बस स्टॉप के नजदीक आम के बगीचे से पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति की मौत शराब के अधिक सेवन से बताई जा रही है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस थाना प्रभारी कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है, पुलिस मामले में छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed