{"_id":"57b49b334f1c1bd66b6ec247","slug":"two-jct-teachers-suspended-in-sataun-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जेबीटी शिक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जेबीटी शिक्षक सस्पेंड
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड सतौन के तहत दो स्कूलों के शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के एक जेबीटी शिक्षक विदेश चला गया है, जबकि दूसरे का अभी तक पता ही नहीं चल पाया है। लिहाजा, शिक्षा विभाग ने दोनों को सस्पेंड करते हुए 20 अगस्त तक कार्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं। विभाग ने दो टूक कहा है कि यदि 20 अगस्त तक दोनों शिक्षकों ने रिपोर्ट नहीं किया तो उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अनुसार चियां पिपलात स्कूल से पिछले 6 साल से अनुपस्थित चल रही एक जेबीटी शिक्षिका आज तक स्कूल नहीं पहुंची। जबकि कलाथा स्कूल में तैनात एक अन्य जेबीटी अध्यापक दो साल से भी अधिक समय से स्कूल से गैर हाजिर चल रहा है। विभाग ने दोनों अध्यापकों के 10 जून 2016 को निलंबन आदेश जारी किए हैं। विभाग ने दोनों के सर्विस बुक में दर्ज पतों पर पत्राचार भी किया है लेकिन डाक वापस आने पर इन दोनों का कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विभाग ने अब दोनों शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने का मूढ़ बनाया है। विभाग की ओर से दोनों शिक्षकों को 20 अगस्त तक डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। उप शिक्षा निदेशक पूनम सूद ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलाथा में बतौर जेबीटी शिक्षक तैनात राजेश खंडूरी 11 मई 2014 से स्कूल से अनुपस्थित चल रहा है। शिक्षक ने विभाग को अनुपस्थित रहने का कोई कारण नहीं भेजा, न ही अवकाश आदि के लिए कोई पत्र दिया। विभाग को इसकी जानकारी मिलने के बाद डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री ने संबंधित शिक्षक के खिलाफ अनुपस्थित रहने के मामले में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को निलंबन करने के आदेश दिए। हालांकि बीपीईईओ ने राजेश खंडूरी को निलंबन के लिए उसके पते पर पत्राचार किया। राजेश खंडूरी का सर्विस बुक में पता मकान नंबर 97, वार्ड नंबर-5, शमशेरपुर, पांवटा साहिब का दर्शाया गया है लेकिन इस पते पर पत्राचार के बाद भी डाक वापिस पहुंची। डाक में बताया गया कि राजेश खंडूरी इस पते पर नहीं रहता, वह विदेश में रहता है।
विज्ञापन
वहीं शिक्षा खंड सतौन के चिया पिपलात स्कूल में तैनात जेबीटी अध्यापिका प्रियंका गुप्ता भी पिछले 19 अप्रैल 2010 से स्कूल में नहीं पहुंची। इनके दिल्ली के बताए पते पर पत्राचार के बाद पता चला कि इस पते पर कोई नहीं रहता। उधर, इस मामले की पुष्टि करते हुए शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री पूनम सूद ने बताया कि दोनों शिक्षकों को 10 जून 2016 को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों शिक्षकों को पत्राचार भी किया गया है लेकिन अभी तक यह दोनों स्कूल नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। यदि दोनों शिक्षक उपस्थित नहीं हुए तो दोनों के खिलाफ विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।