फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two days district level folk dance pratiyogita will heald on 10 and 11th march in nahan

दो दिवसीय जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 10 और 11 को

Mon, 28 Feb 2022 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
two days district level folk dance pratiyogita will heald on 10 and 11th march  in  nahan
नाहन (सिरमौर)। भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर की ओर से नाहन के जिला परिषद भवन के सभागार में आगामी 10 और 11 मार्च को दो दिवसीय जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम करेंगे।
विज्ञापन

जिलाभाषा अधिकारी कांता नेगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिला सिरमौर के लोकनृत्यों, संगीत, गायन व वादन आदि परंपरा का पुरातन स्वरूप बनाए रखना और विभिन्न सांस्कृतिक दलों, गायकों व वादकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा कर जिला की लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पदमश्री सम्मान प्राप्त विद्यानंद सरैक को उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को पुरस्कृत किया जाएगा और प्रथम स्थान पर रहने वाले दल को अंतरराष्ट्रीय स्तरीय मेलों में विभाग की ओर से मंच प्रदान किया जाएगा। द्वितीय स्थान पर रहने वाले दल को राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में मंच प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दलों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दल में कलाकारों की संख्या वादक कलाकारों सहित 20 हो लेकिन 16 से कम न हो। इसके अलावा प्रतियोगिता में पारंपरिक लोक गीत और वादन ही प्रस्तुत करना होगा। संबंधित दल को केवल अपने क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत व संगीत ही प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में लोक नृत्य की अवधि 12 से 15 मिनट होगी।

उन्होंने बताया कि नर्तकों, गायकों अथवा वादकों के परिधान व आभूषण परंपरागत एवं मौलिक होने चाहिए। दल को पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रयोग करना होगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों का मिलाजुला लोकनृत्य, गायक दल, वादक दल और कलाकारों की अदला-बदली वाला दल प्रतियोगिता में मान्य नहीं होगा। इस प्रतियोगिता में भाषा विभाग के तहत पंजीकृत कोई भी दल भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed