{"_id":"622649480f6f7055074c3fce","slug":"two-boy-arrested-with-charas-in-ponta-sahib-nahan-news-sml4018514163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में 52 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में 52 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच 07 मार्ग पर मोगीनंद के समीप पुलिस ने 52 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एएसआई इंद्र सिंह, एचएसआई रविंद्र कुमार, आरक्षी सुनील दत्त, आरक्षी सुनील कुमार, महिला आरक्षी कुलविंद्र कौर और चालक पवन की टीम ने देहरादून-पांवटा एनएच पर रात्रि गश्त लगाई थी।
पांवटा के मोगीनंद बाईपास पर बोहरा अस्पताल के पास एक कार को तलाशी के लिए रुकवाया। इसमें दो युवक बलवंत मेगटा (30) व मेघराम (30) दोनों निवासी धार चानना, तहसील चौपाल जिला शिमला बैठे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कार की डैशबोर्ड में प्लास्टिक लिफाफे को खोल कर चेक किया तो उसमें 52 ग्राम चरस बरामद मिली। लिजाहा, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पांवटा में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।