{"_id":"5767d9ad4f1c1bd773b47e46","slug":"two-borwel-will-be-situated-in-nahan-city","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाहन शहर में लगेंगे दो नए बोरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन शहर में लगेंगे दो नए बोरवेल
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नाहन के वार्ड नंबर 10 और 12, वाल्मीकि क्षेत्र और अस्पताल एरिया में जल्द ही पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। राज्य सरकार ने दो नए बोरवेल लगाने को मंजूरी दे दी है। बस स्टेंड और भूचड़ खाने के समीप यह बोरवेल बोर किए जाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर बोरवेल लगाकर पानी मुहैया करवाया जाएगा। इनमें ओवरहैड टैंक आदि बनाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
अजय ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हालिया दौरा शानदार रहा है। लगभग 54 करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास कर उन्होंने सिरमौर की जनता को सौगात दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और आईपीएच मंत्री ने नाहन शहर के लिए दो बोरवेल मंजूर किए हैं। इसके लिए दस-दस लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा जट्टावाला सिंचाई योजना की मरम्मत को 57 लाख, वनकला में सात इंच का बोरवेल लगाने के लिए 85 लाख की स्वीकृति दी गई है। नाहन हलके में अभी तक 55 हैंडपंप लगाए गए हैं। इतने ही हैंडपंप और लगाए जाने हैं। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव बृज राज, पार्षद सुखबिंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप ठाकुर, मणि राम पुंडीर, कपिल आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए--
बांकूवाला का बोरवेल भी चलेगा
अजय सोलंकी ने बोरवेल लगाने से ही पानी नहीं मिलता। विधायक ने तो विधायक निधि से बोरवेल लगा दिया लेकिन इसका पानी जनता तक पहुंचाने के लिए एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। इसके लिए पाइप लाइन बिछाने के साथ मोटर भी लगानी होगी। बोरवेल की खुदाई मात्र से ही समस्या हल नहीं हो सकती। विधायक इस मामले में तो होहल्ला कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के ही कुछ लोगों द्वारा रोके गए नाहन शहर के 75 करोड़ रुपये की पेयजल योजना के कार्य के बारे में वह कुछ नहीं कह रहे। यह योजना चालू हो जाए तो समस्या का ही हल हो जाए। एक साल से योजना का मैटेरियल पड़ा हुआ है लेकिन इसका कार्य शुरू नहीं करने दिया जा रहा।
विज्ञापन
---------
मेडिकल कॉलेज पर ले रहे झूठा श्रेय
सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के नाम पर भाजपाई झूठा श्रेय ले रहे हैं। एमसीआई ने कॉलेज के लिए तभी मंजूरी दी है, जब प्रदेश सरकार ने इसके मापदंड पूरे किए। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जो प्रयास किए हैं, वह सराहनीय है। हिमाचल को तीनों कॉलेज पूर्व की यूपीए सरकार ने दिए हैं।