फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tunnel will be make in jadja to do sadka in nahan said mla bindal

जडजा से दोसड़का के लिए बनेगी डेढ़ किलोमीटर लंबी टनल : डॉ. बिंदल

Mon, 14 Feb 2022 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
tunnel will be make in jadja to do sadka in nahan said mla bindal
tunnel will be make in jadja to do sadka in nahan said mla bindal
नाहन (सिरमौर)। नाहन के विधायक एवं पूर्व विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में सड़कों का सुधार कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन

नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि धौलाकुआं और कोलर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग में पैदल पाथ बनाए जा रहे हैं और सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। बिरोजा फैक्टरी से नाहन के बीच विशेष प्रकार के क्रैश बैरियर ट्रायल के तौर पर लगाए जा रहे हैं। यह क्रैश बैरियर लगाने पर ऊना और नाहन में करीब 4.15 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
डॉ. बिंदल ने बताया कि नाहन के समीप जडजा से दोसड़का के लिए बनाई जाने वाली टनल की दिशा में भी प्रगति हुई है। पांच किलोमीटर की इस सड़क पर अनुमानित डेढ़ किलोमीटर की टनल प्रस्तावित है जिसकी फिजिबिलिटी और एस्टीमेट यानी विस्तृत जानकारी एकत्रित करके डीपीआर तैयार करने के लिए लगभग 17.36 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को मसौदा भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत बिरोजा फैक्टरी से जाबल का बाग होते हुए कांशीवाला सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी गई है, जिसकी संपूर्ण डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाहन से शिमला की ओर जाने वाली पांच किलोमीटर की सड़क को बिरोजा फैक्टरी से शुरू होकर दोसड़का तक इसमें पांच बड़े क्लवर्ट लगाए गए हैं। सड़क किनारे की नालियों को पक्का किया गया। कई तंग सड़कों को चौड़ा किया गया। मेटलिंग का कार्य किया गया, जिस पर 2.38 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मारंकडा नदी पर खजुरना पुल नए सिरे से बनाया जाएगा, जिस पर 31.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विधायक बिंदल ने कहा कि इस प्रकार नाहन क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है। पूर्व की सरकार में इस दिशा में नाहन की जो उपेक्षा की गई, उसकी भरपाई आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed