फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck operator facing problem in mandhi karobar

मंदी की मार झेल रहे सैकड़ों ट्रक ऑपरेटर

Tue, 19 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)। Updated Tue, 19 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
truck operator facing problem in mandhi karobar
नालागढ़ ट्रक यूनियन ने भी मालभाड़े में 35 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी कर दी है। - फोटो : Demo pic

विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, जोहड़ों, खैरी, भंडारीवाला, औगली, नागल साकेती, मोगीनंद व बांका बाड़ा इलाके में बिजली कट का सीधा असर उद्योगों के उत्पादन पर पड़ रहा है। उत्पादन प्रभावित होने से न केवल उद्योगपतियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि ट्रक ऑपरेटर भी मंदी की मार झेलने को विवश हो गए हैं। इन दिनों ट्रक ऑपरेटरों को ढुलाई के लिए माल अपेक्षानुसार नहीं मिल रहा जिसकी वजह से उन्हें मंदी की मार झेलनी पड़ रही है।

ट्रक ऑपरेटर मंजीत सिंह, माधो राम, लक्ष्मी चंद, राजेश, सकील मोहम्मद, राम लाल, याकूब अली, जगदीश, श्यामा, करतार, सोहन सिंह, मलखान आदि ने बताया कि वह बाहरी राज्यों से कच्चा माल कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में लेकर आते हैं और यहां से तैयार माल को बाहरी राज्यों में लेकर जाते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में उद्योगों से माल की ढुलाई कम मिल रही है जिसके कारण उन्हें माल भाड़ा वापसी के लिए कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रक सड़क में कई दिनों तक खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष विजय बंसल व फार्मा उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष केशव सैनी ने बताया की उद्यमियों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।  पावर कटों के कारण उद्योगों में उत्पादन कम हो रहा है। मार्केट में भी उतार-चढ़ाव चलता रहता है जिसके कारण आयात-निर्यात प्रभावित हो रहा है। जितना काम निकल रहा है, उतना ट्रक ऑपरेटरों को दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed