फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck hit hrtc bus in ponta sahib and bus drivers injured

ट्रक ने एचआरटीसी बस को मारी टक्कर, चालक घायल

Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
truck hit hrtc bus in ponta sahib and bus drivers injured
पांवटा में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ एचआरटीसी बस का अगला हिस्सा। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून पांवटा साहिब कालाअंब एनएच-07 पर अग्रसैन चौक पर ट्रक की एचआरटीसी बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक घायल हो गया। गनीमत ये रही कि बस में सवार 40 से अधिक सवारियों को चोटें नहीं आई हैं। वहीं आरोपी ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। पांवटा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को एचआरटीसी की केलांग डिपो की बस हरिद्वार से चंडीगढ़ जा रही थी। पांवटा में अग्रसेन चौक के समीप सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग के पास एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बस का चालक मनजीत सिंह(42) पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम करेड़ ददवान जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पांवटा सिविल अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया। हादसे के बाद से आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलते ही आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन संजीव बिष्ट ने बताया हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद नाहन डिपो से एक बस मौके पर भेजी गई, जिससे डिपो की बस से सभी यात्रियों को चंडीगढ़ भिजवाया गया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed