{"_id":"65955aaf5ec9d2ba38059947","slug":"truck-and-bus-strike-closed-and-milk-bread-and-others-things-supply-continues-nahan-news-c-177-1-ssml1027-15921-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं और सब्जियों की आपूर्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं और सब्जियों की आपूर्ति शुरू
विज्ञापन
दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं और सब्जियों की आपूर्ति शुरू
दो दिन चली हड़ताल के बाद आम लोगों ने की राहत की सांस
उद्यमियों को भी राहत, उद्योगों के उत्पादन पर गहराने लगा था असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। ट्रक चालकों की हड़ताल समाप्त होने से उद्यमियों सहित आम जनता ने राहत की सांस ली है। बुधवार को रोजाना उपयोग की वस्तुओं दूध, फल, ब्रेड, सब्जियों की आपूर्ति होने से जहां आम जनता को राहत मिली है।
वहीं औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्यमियों की कच्चे और तैयार माल की आवाजाही की समस्या का भी अंत हो गया है। हड़ताल के चलते कच्चे और तैयार माल की आवाजाही प्रभावित होने से उद्योगों में उत्पादन प्रभावित होना शुरू हो गया था।
लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी विकास बंसल, संजय सिंगला, जेपी शर्मा, राजेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालकों के साथ सरकार की बातचीत के बाद हड़ताल खत्म हो गई है, ये सभी वर्गों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन
आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की आपूर्ति समय पर न होने से आम जनजीवन के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी खासा परेशान हो रहा था।
स्थानीय लोग रवि सैनी, कमल कुमार, मोहित, दीपू, रमेश, दिनेश ने बताया कि हड़ताल के चलते खाद्य वस्तुओं और सब्जियों के दाम 10 फीसदी तक बढ़ गए थे, लेकिन हड़ताल खत्म होने से काफी राहत मिलेगी।
विदित रहे कि ऑल इंडिया ट्रक चालक संगठन के आह्वान पर नए हिट एंड रन कानून को लेकर ट्रक चालकों ने हड़ताल शुरू की थी जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति चेन टूट गई थी और उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। वहीं, पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल की किल्लत भी हो गई थी।