फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   trilokpur mandir trust meeting

Sirmour News: त्रिलोकपुर मंदिर न्यास बनाएगा नई गोशाला, 23 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी

Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
trilokpur mandir trust meeting
-1000 गोवंश के लिए होगी व्यवस्था, मिया मंदिर के जीर्णोद्धार को भी मिलेगी आर्थिक सहायता
विज्ञापन


-त्रिलोकपुर क्षेत्र में पेयजल, बिजली, सड़क और आपदा प्रबंधन सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। त्रिलोकपुर मंदिर न्यास की बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर एवं मंदिर न्यास प्रियंका वर्मा ने की। बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 23 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को मंजूरी दी गई। बजट से मंदिर न्यास क्षेत्र में विकासात्मक, निर्माण एवं धर्मार्थ कार्यों को गति मिलेगी। उपायुक्त ने बताया कि मंदिर न्यास में नकदी गणना के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की गई है। इसके तहत सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पारदर्शी तरीके से नकदी की गणना की जाएगी। साथ ही न्यास की आय-व्यय का समय-समय पर ऑडिट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में त्रिलोकपुर में एक हजार गोवंश की क्षमता वाली नई गोशाला के निर्माण का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नाहन स्थित प्राचीन भगवान परशुराम (मिया मंदिर) के जीर्णोद्धार के लिए भी मंदिर न्यास वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने त्रिलोकपुर से सटे माता ललिता मंदिर में पेयजल सुविधा और थ्री-फेज बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से त्रिलोकपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली, पेयजल, सड़क और एंबुलेंस जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने को कहा। साथ ही वर्षा के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए जेसीबी मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में उपमंडलाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास राजीव सांख्यान ने विभिन्न मदों को क्रमवार रखा। इस अवसर पर तहसीलदार नाहन एवं मंदिर अधिकारी उपेंद्र कुमार सहित न्यास के सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed