फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Tricolor flag became the support of students of Pakistan and Turkey

पाकिस्तान और टर्की के छात्रों का सहारा बना तिरंगा झंडा

Thu, 03 Mar 2022 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Tricolor flag became the support of students of Pakistan and Turkey
नाहन (सिरमौर)। यूक्रेन और रूस की जंग से पनपी विषम परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए नाहन की रितिका सैनी सकुशल अपने परिजनों के पास पहुंच गई हैं। यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही रितिका को वापस परदेश आने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचने के लिए कई किमी का पैदल सफर किया। बॉर्डर पर घंटों रुकने के बाद शेल्टर में दो दिन रात गुजारी। इसके बाद कहीं जाकर नाहन पहुंची। वीरवार को रितिका से मिलने वालों का घर पर तांता लगा रहा। जानकार फोन पर वापस आने पर बधाई देते नजर आए। रितिका सैनी ने बताया कि वह 28 फरवरी को अपने फ्लैट से रोमानिया बॉर्डर के लिए बस के जरिये निकलीं। बसों में भारतीय झंडे लहरा रहे थे। भारतीय झंडे देखकर किसी बस को रोका नहीं गया। यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे पाकिस्तान और टर्की के छात्रों ने भी अपनी बसों में भारतीय तिरंगे झंडे को लगा रखा था। जिससे रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचने में उन्हें भी आसानी हुई। रितिंका ने बताया कि रोमानिया बॉर्डर से 10 किमी पीछे बस रोक दी गई। जिसके बाद हजारों छात्रों के साथ उसे भी 10 किमी पैदल चलकर रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचना पड़ा। यहां पर दो-दो प्रशिुक्षुओं को रोमानिया में प्रवेश दिया जा रहा था। इसमें छात्राओं को प्रमुखता दी गई। इस कारण प्रशिक्षुओं की भीड़ भी कई बार बेकाबू हुई। इस पर पुलिस को बंदूक से रबड़ की गोलियां दागनी पड़ी, जिससे सभी भयभीत हो गए। रितिका ने बताया कि दस घंटे इंतजार के बाद उसे रोमानिया में प्रवेश मिला। इस बीच बिस्कुट, चाय, ब्रैड की व्यवस्था की गई थी। रोमानिया में दो दिन तक उसे शेल्टर में रखा गया। एक शेल्टर में 250 प्रशिक्षु रखे गए थे। यहां भी बिस्कुट, चाय, ब्रैड और सेब की व्यवस्था की गई थी। दो दिन यहां रहने के बाद हवाई जहाज में प्रवेश मिला। इसके बाद मंगलवार रात को 12 बजे वह दिल्ली पहुंचीं। एक दिन सहेली के पास रुकने के बाद बुधवार को बस में अंबाला के लिए रवाना हुई। अंबाला में उसके मम्मी-पापा ने उसे रिसीव किया और बुधवार रात एक बजे नाहन पहुंचाया। रितिका ने बताया कि उसे दूसरे प्रशिक्षु की चिंता सता रही है। जब तक वे वापस अपने घर नहीं पहुंच जाते उसे चैन नहीं आएगा। रितिका ने बताया कि फिलहाल ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था रहेगी। हालात अनुकूल होते ही ऑफलाइन कक्षाओं की बात कही गई है। ऐसा होने पर वे फिर से यूक्रेन के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed