फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   trees cutting work for raod begins in ponta

पांवटा-शिलाई से गुम्मा एनएच चौड़ीकरण के लिए पेड़ कटान शुरू

Fri, 09 Apr 2021 07:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
trees cutting work for raod begins in ponta
पांवटा-गुम्मा मार्ग को चौड़ा करने के लिए हो रहा कटान। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग-707 को करीब 1350 करोड़ रुपये बजट खर्च हो रहा है। अब इस मार्ग को डबल लेन करने की योजना के लिए पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। करीब 104 किमी. इस एनएच मार्ग पर 2850 पेड़ों का कटान होना है। उच्च न्यायालय से अनुमति मिलने पर प्रथम चरण में कॉरपोरेशन ने राजबन गोंदपुर से पेड़ कटान कार्य भी शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पांवटा साहिब शिलाई से गुम्मा तक 104 किलोमीटर
सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है। एनएच को केंद्र सरकार ने ग्रीन प्रोजेक्ट में डाला हुआ है। जिसके लिए करीब 1350 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हुआ है। एनएच प्राधिकरण ने पांवटा से गुम्मा तक 104 किमी. मार्ग को 4 भागों में बांट कर टेंडर कर दिए हैं। वन विभाग के अनुमति का मामला उच्च न्यायालय में फंसा हुआ था जिस कारण सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया रहा था।
विज्ञापन

अब, उच्च न्यायालय से फैसला आने के बाद काम शुरू हो रहा है। इन कंपनियों ने बड़वास और शिलाई के पास से निर्माण कार्य कर दिया है। पांवटा साहिब शिलाई से गुम्मा तक एनएच पर करीब 2850 पेड़ कटेेंगे जिसमें पांवटा वन मंडल क्षेत्र का 22.4 हेक्टेयर क्षेत्र आता है जिसमें 741 पेड़ और अन्य 280 पेड़ निजी भूमि समेत कुल 1021 पेड़ों को कटान करने के लिए मार्किंग भी कर दी है। जबकि इस एनएच पर श्री रेणुकाजी वन मंडल की भी करीब 50 हेक्टेयर भूमि आ रही है जिसमें सतौन से रोनहाट तक 28 हेक्टेयर भूमि तथा 1800 से अधिक पेड़ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने पेड़ कटान अनुमति को फाइल एफआरआई देहरादून भेजी थी। उच्च न्यायालय से भी अनुमति मिलने पर विभाग ने पांवटा साहिब के गोंदपुर और राजबन के पास पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। फोरेस्ट कारपोरेशन सभी औपचारिकताओं को पूरा करके करीब 2850 पेड़ों का कटान करेगा। इन पेड़ों की मार्किंग हो गई है। प्रथम चरण में कारपोरेशन ने राजबन गोंदपुर से पेड़ों का कटान बड़े जोरों पर शुरू कर दिया है।
बाक्स...
एनएच कि नारे से पेड़ों का कटान कार्य शुरू: जगदीश गौतम
पांवटा साहिब(सिरमौर)। कारपोरेशन के डीएम जगदीश गौतम ने कहा कि उच्च न्यायालय से पेड़ कटान की अनुमति मिलने के उपरांत पेड़ कटान की फाइल कारपोरेशन को भेजी है। इसके बाद से गोंदपुर और राजबन के पास पेड़ काटना कार्य शुरू कर दिया है।

...
बाक्स...
एनएच-707 निर्माण कार्य शुरू: विवेक पांचाल
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मिनिस्ट्री ऑफ रोड़ ट्रांसपोर्ट हाईवेज के निदेशक विवेक पांचाल ने बताया कि पांवटा साहिब-शिलाई से गुम्मा एनएच-707 प्रोजेक्ट वन विभाग की अनुमति का मामला उच्च न्यायालय में चला हुआ था। उच्च न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद अब इस प्रोजेक्ट के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed