{"_id":"aa4c255019c45ba935d51d0b48890559","slug":"trees-cuting-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदार के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर विभाग ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदार के पेड़ों के अवैध कटान को लेकर विभाग ने की जांच
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 06 Feb 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड शिलाई की पंचायत लोजा मानल के गांव देवथल में वन विभाग की भूमि में अवैध कटान को लेकर विभाग हरकत में आया है। क्षेत्र में कटान की गई अवैध लकड़ियों के जखीरे की तलाश की जा रही है। विभाग की एक टीम इस मामले में कार्रवाई कर रही है। यहां क्षेत्र के लांबीधार जंगल में कुछ शरारती तत्वों की ओर से देवदार के पेड़ों को अवैध ढंग से काटा गया था। बाद में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने इसकी सूचना डीएफओ रेणुका से की थी।
विज्ञापन
बाद में अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा गया था, जिसे लेकर स्थानीय अमला हरकत में आया। मामले की अब पूरी तह में जाकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि वन परिक्षेत्र के बीट गार्ड मोहित कुमार के अनुसार जंगल में देवदार के दो पेड़ काटे जाने का सुराग मिला है। अभी तक न वन काटुओं के बारे में पता चल पाया है और न ही काटी गई लकड़ी प्राप्त हो पाई। विभागीय सूत्रों की मानें तो वन परिक्षेत्र शिलाई के तीन वन खंडों में मौजूदा समय में बीओ फारेस्ट के पद खाली होने के कारण विभाग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत ये हैं कि खंड के रोनहाट, शिलाई तथा मिल्लाह में बीओ स्तर के सभी पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
उधर वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई फतेह सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि लांबीधार के जंगलों में अभी तक दो पेड़ों के काटे जाने की पुष्टि हुई है। मौके पर टीम को भेज दिया गया है। शीघ्र ही काटी गई लकड़ी बरामद कर ली जाएगी।