फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tree plantation in majra school

Sirmour News: माजरा स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
tree plantation in majra school
माजरा स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करते स्टॉफ व विद्यार्थी। स्रोत: आयोजक
-प्रधानाचार्य रितु भारद्वाज ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए।
प्रधानाचार्य रितु भारद्वाज ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल कश्यप ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान हमारी संस्कृति, पर्यावरण और मातृ सम्मान का सुंदर संदेश देता है। पुष्पा खंडूजा ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अभियान से जुड़कर अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर कुशल मित्तल, विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed