{"_id":"65843573ab432669e00237b4","slug":"treatment-traing-to-cho-nahan-news-c-177-1-ssml1028-15056-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सीएचओ को घायलों का उपचार करने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सीएचओ को घायलों का उपचार करने का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य और सड़क परिवहन विभाग ने नाहन में लगाया प्रशिक्षण शिविर
50 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग और सड़क परिवहन की ओर से शहर के निजी रेस्तरां में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें जिलेभर में कार्यरत 50 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मौजूद रहीं। इनको सड़क दुर्घटना के घायलों का उपचार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
सीएचओ को मेडिकल कॉलेज नाहन के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा मुख्य चिकित्सा कार्यालय नाहन के चिकित्सकों ने सड़क दुर्घटना के घायलों का सबसे पहले कैसे उपचार करें, सीपीआर कैसे दें, अस्पताल पहुंचाने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान मेेडिकल कॉलेज नाहन से सर्जन डॉ. विकास, डॉ. विवेक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन से डॉ. विधि ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कार्यवाहक आरटीओ सचिंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। जिले में तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सबसे पहले स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट, इसके बाद चिकित्सा अधिकारियों और वीरवार को सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया।