फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Treatment plant and master plan vanished from election issues

कूड़ा संयंत्र, मास्टर प्लान और जलभराव के मुद्दे गायब

Tue, 05 Jan 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 05 Jan 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
Treatment plant and master plan vanished from election issues

शहरी निकाय चुनाव में हर प्रत्याशी जीत के लिए रणनीति बना रहा है। हालांकि, चुनाव से पहले चर्चा में रहे मुद्दे अधिकतर प्रत्याशियों की अपील में अब गायब हैं। इसके चलते कई प्रत्याशियों का शहरी विकास और उत्थान के विजन का पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन


शहर में कई दिक्कतें और मांगें लंबे अर्से से चली आ रही हैं। जो विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों से प्रचार अभियान में मतदाता पूछ भी रहे हैं। ऐसे मुद्दे और उम्मीदें जो निकाय चुनाव में हार जीत का फासला तय करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। पांवटा के लिए कूड़ा संयंत्र योजना विचाराधीन है। योजना को भाटांवाली में जमीन और बजट उपलब्ध है। यमुनाघाट पर एक दशक में तीन दर्जन श्रद्धालु जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन


यमुनाघाट में यात्रियों की सुरक्षा और डूबने से बचाने के लिए ठोस योजना नहीं बन सकी। शहरी क्षेत्र के यमुना पुल से बाता पुल तक हादसे रोकने के लिए डिवाइडर लगाने, शहरी क्षेत्र में आपराधिक मामलों, नकदी लूटने, चेन स्नैचिंग और हिट एंड रन मामलों को गंभीरता से लिया जाए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर सर्विस स्टेशन का काम भी शुरू नहीं

हर साल करोड़ों की क्षति आगजनी से होती है। लेकिन, शहरी क्षेत्र के समीप फायर स्टेशन को लाने की योजना फाइलों में सिमट गई है। नप कमेटी के 13 वार्डों में करीब 30 छोटे पार्क बनाने की योजना पूरी नहीं हो सकी है। एनएच पर बढ़ते हिट एंड रन मामलों में हर साल लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसलिए शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच मार्ग किनारे दोनों तरफ पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए फुटपाथ बनाने।

यमुना नदी किनारे विचाराधीन नई यमुना पाथ योजना को बजट उपलब्ध करवाना। मुख्य शहरी नाले को वाल्मीकि बस्ती के समीप ऊपर से बंद करवाना, शहर में बेहतर स्ट्रीट लाइटें और स्वच्छता को प्राथमिकता देना। कई वार्डों में जलभराव की समस्या विकराल होती रही है। दशक बाद भी एनएच किनारे विश्वकर्मा चौक के साथ सामुदायिक भवन योजना अधर में है।

बस स्टैंड में बेहतर शौचालय का अभाव

शहर के सार्वजनिक क्षेत्रों बस स्टेंड और बद्रीपुर चौक में बेहतर शौचालयों का अभाव है। बस स्टैंड परिसर की हालत बदतर है। निरंतर बढ़ रही बंदरों की संख्या से जनता परेशान है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के कुल्हाल साप्ताहिक सब्जी मंडी में हर माह लाखों राशि क्षेत्र से चली जा रही है। बदले में हर माह कई क्विंटल पॉलीथिन पहुंचती है। शहरी क्षेत्र में साप्ताहिक सब्जी मंडी शुरू करने की मांग भी उठती रही है। इससे स्थानीय व्यापारियों को रोजगार मिलेगा और पॉलीथिन से निजात।


वार्ड-8 से पार्षद प्रत्याशी एवं नप के निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंघल और यहीं से दूसरी प्रत्याशी नप के निवर्तमान उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने कहा उनके संज्ञान में जनता से जुड़े कई मुद्दे हैं। उन्हें वे प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed