फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   trala drivers marpeet in ponta

Sirmour News: ट्राला चालकों में खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड के वार से एक चालक गंभीर

Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
trala drivers marpeet in ponta
-पांवटा बाईपास पर घटना, साइड देने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला
विज्ञापन

-वारदात के बाद हमलावर फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

-पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं; अन्य मौके से हुए फरार, आई हो सकती हैं चोटें

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब बाईपास पर शनिवार देर रात साइड देने को लेकर ट्राला चालकों के दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं, जिसमें उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय ट्राला चालक राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान में जुटी है।
पुलिस के अनुसार घटना बाईपास स्थित क्रशर क्षेत्र के पास हुई। देर रात ट्रालों की आवाजाही के दौरान साइड देने को लेकर दो गुटों के चालकों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलती रहीं। इसी दौरान राजेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों गुटों के लोग फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। अन्यों को भी चोटें आई हो सकती हैं। मामले में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार ट्राला चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रशर और अन्य औद्योगिक कार्यों के लिए बाहरी राज्यों से हर रात बड़ी संख्या में ट्रक और ट्राले पांवटा साहिब पहुंचते हैं। कई चालक सड़क किनारे और बीच मार्ग में वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे सड़क हादसों का खतरा भी लगातार बना रहता है और लोगों में प्रशासन की व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।

उधर, एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक चालकों के बीच साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। दो गुटों की मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed