फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   traionning programme for employees

सभी माइक्रो ऑब्जर्वर अपना कार्य जिम्मेवारी के साथ करें : एलआर वर्मा

Tue, 30 Apr 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
traionning programme for employees
एडीएम एलआर वर्मा नाहन में माईक्रो आबजर्वर की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हु
सभी माइक्रो ऑब्जर्वर अपना कार्य जिम्मेवारी के साथ करें : एलआर वर्मा
विज्ञापन

फार्म 12-डी में घर से मतदान के लिए 76 माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने कहा है कि चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों को भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन जिम्मेवारी पूर्ण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा मंगलवार को नाहन में वरिष्ठ मतदाताओं एवं दिव्यांगजनों को घर से वोटिंग करने की प्रक्रिया की देखरेख करने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिरमौर जिले के नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, पच्छाद और श्री रेणुका जी के 76 माइक्रो ऑब्जर्वर ने भाग लिया।

वर्मा ने बताया कि सिरमौर जिले में 175 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। इन्हीं मोबाइल टीमों के सदस्यों के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जाऐंगे।

उन्होंने कहा कि घर से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा चुनने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के उपरांत पात्र वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट पेपर जारी किए जाएंगे और यह मतदाता पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करेंगे। तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर ने भी इस दौरान जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed