फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   traffic in main bazaar nahan

Sirmour News: मुख्य बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम

Sun, 12 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
traffic in main bazaar nahan
नाहन के बड़ा चौक बाजार में सुबह 11:16 बजे भीड़ के बीच से वाहन ले जाने का प्रयास करता चालक। संवा
लाइव--
विज्ञापन


सचित्र--


सिविल जज ने वाहनों के प्रवेश पर लगाया है प्रतिबंध, उनके आदेशों की भी अनदेखी

सामाजिक और कर्मचारी संगठन कर रहे रोक लगाने की मांग, नहीं हो रही सुनवाई

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। नवरात्र के बाद से ही हिंदुओं के पर्वों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कारण शहर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन वह ढंग से खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। यहां प्रतिबंध के बावजूद दिनभर दोपहिया वाहन हवा से बातें कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन बाजार में बाइक-स्कूटर के प्रवेश पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। शहर के तंग बाजार में दिन भर दोपहिया वाहनों के कारण लोगों को खरीदारी करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वाहनों के आवागमन से दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ रहा है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।

गौरतलब रहे कि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने 6 जनवरी 2011 को एक निर्णय दिया था, जिसमें नाहन के बाजार में वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। निर्णय के अनुसार बाजार में तय समय पर ही वाहन प्रवेश कर सकता है। इसके बावजूद यहां दिन भर वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


समय सुबह 10:55 बजे अमर उजाला टीम ने हिंदू आश्रम बाजार का दौरा किया। यहां महज 15 मिनट के भीतर एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन बड़ा चौक से दिल्लीगेट और दिल्लीगेट से बड़ा चौक जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय सुबह 11:15 बजे। स्थान बड़ा चौक। शहर के इस भीड़ भीड़ वाली जगह पर भी लोग चैन से खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। दोपहिया वाहन भीड़ के बीच से वाहन ले जाने की कोशिश करते दिखे। इससे ग्राहक असहज नजर जाए। यही हाल गुन्नुघाट बाजार, छोटा चौक का भी रहा। दोपहिया वाहनों के बाजार में आने के कारण महिलाएं अपने बच्चों को संभालती नजर आईं तो बुजुर्ग बच-बच कर चलते दिखे।

बता दें कि शहर की संस्थाएं लगातार जिला और पुलिस प्रशासन से बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कर रही है लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। इसका खामियाजा त्योहारों में बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को उठाना पड़ रहा है।

---बाक्स

खरीदारी करना हो गया दूभर, पुलिस अपनाए सख्ती

नागरिक सभा नाहन के महासचिव ओएल चौहान और एचपीएसईबी पेंशनर संघ नाहन के महासचिव कमलेश पुंडीर ने कहा कि बाजार में बुजुर्गो, महिलाओं का खरीदारी करना दूभर हो गया है। यहां प्रतिबंध के बावजूद दिनभर वाहन दौड़ रहे हैं। सिविल जज के आदेशों को भी परवान नहीं चढ़ाया जा रहा। पुलिस को यहां गश्त करनी चाहिए और दोपहिया वाहनों पर लगाम कसनी चाहिए।

--बाक्स

डीएसपी मुख्यालय नाहन रमाकांत ठाकुर ने कहा कि पुलिस समय-समय चालान कर रही है, त्योहारी सीजन में विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को खरीदारी करते हुए कोई दिक्कत न हो।


---संवाद

नाहन के बड़ा चौक बाजार में सुबह 11:16 बजे भीड़ के बीच से वाहन ले जाने का प्रयास करता चालक। संवा

नाहन के बड़ा चौक बाजार में सुबह 11:16 बजे भीड़ के बीच से वाहन ले जाने का प्रयास करता चालक। संवा

नाहन के बड़ा चौक बाजार में सुबह 11:16 बजे भीड़ के बीच से वाहन ले जाने का प्रयास करता चालक। संवा

नाहन के बड़ा चौक बाजार में सुबह 11:16 बजे भीड़ के बीच से वाहन ले जाने का प्रयास करता चालक। संवा

नाहन के बड़ा चौक बाजार में सुबह 11:16 बजे भीड़ के बीच से वाहन ले जाने का प्रयास करता चालक। संवा

नाहन के बड़ा चौक बाजार में सुबह 11:16 बजे भीड़ के बीच से वाहन ले जाने का प्रयास करता चालक। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed