फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   traffic chalan in kalaamb

Sirmour News: इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से वाहन चालकों पर कड़ी नजर

Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
traffic chalan in kalaamb
कालाअंब में स्थापित परिवहन विभाग के इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत कैमरे। संवाद
फरवरी महीने से अब तक नियमों के उल्लंघन पर 8032 चालान किए
विज्ञापन


लगातार कार्रवाई और जागरूकता से चालानों में आई 30 फीसदी कमी

संजय गुप्ता

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगर कालाअंब में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग की सख्ती लगातार जारी है। वहीं विभाग वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक भी कर रहा है। विभाग के मुताबिक इस वर्ष फरवरी माह से अब तक 8032 चालान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत किए जा चुके हैं।

दरअसल, कालाअंब में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह सिस्टम सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और डिजिटल मॉनिटरिंग तकनीक की मदद से तेज गति, गलत पार्किंग, बिना हेलमेट और अन्य उल्लंघन को स्वतः दर्ज कर रहा है। विभाग की लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियानों का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग कालाअंब के एआरटीओ राकेश वर्मा ने बताया कि निरंतर अभियान का सबसे बड़ा असर यह हो रहा है कि पिछले तीन माह में चालानों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का मुख्य उद्देश्य चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित सड़क परिवहन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस अभियान को और सख्ती के साथ जारी रखा जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों की पूर्ण रूप से पालना करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग नियमों की अवहेलना करने पर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगा।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed