फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tour of foreign from sirmour

Sirmour News: नाहन के रोटेरियंस ताइपे में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Thu, 11 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
tour of foreign from sirmour
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब ऑफ नाहन सिरमौर हिल्स ने रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 के दो सदस्यों डॉ. हरसिमरन सिंह और डॉ. हरलीन कौर को रोटरी इंटरनेशनल कन्वेंशन 2026 (ताइपे, ताइवान) के लिए रवाना होने से पूर्व एक विशेष विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. हरसिमरन सिंह (रोटरी चंडीगढ़ रॉयल) और डॉ. हरलीन कौर (रोटरी पांवटा सखी) 12 जून की शाम ताइपे के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रोटरी के इस सबसे बड़े वैश्विक आयोजन में रोटरी फेलोशिप ऑफ हिप्नोसिस एंड हीलिंग का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह फेलोशिप अवचेतन मन की शक्ति, भावनात्मक संतुलन और आत्म-विकास के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करती है। डॉ. सिंह और डॉ. कौर ने बताया कि कन्वेंशन में इस फेलोशिप के लिए एक समर्पित बूथ स्थापित किया जाएगा। यहां विश्वभर से आने वाले रोटेरियंस को हीलिंग और उपचार की इन तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष अमित अत्री के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। अत्री ने उन्हें पारंपरिक शॉल, रोटरी पिन, ध्वज और स्मृतिचिह्न भेंट किए। उन्होंने कहा कि डॉ. हरसिमरन और डॉ. हरलीन का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना न केवल उनके डिस्ट्रिक्ट के लिए, बल्कि हमारे क्लब के लिए भी गर्व का विषय है। इस दौरान क्लब के सचिव कुलदीप सिंह, डॉ. सबलोक, विकास रतन, ओमवीर सिंह, राजीव बंसल, कल्पना बंसल, अशरफ अली और डॉ. सीएल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed