फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three tracto found in illegale minning in ponta sahib and fine 60000 rupees to owner

अवैध खनन पर 3 ट्रैक्टर जब्त, वसूला 60 हजार जुर्माना

Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
three tracto found in illegale minning in ponta sahib and  fine 60000 rupees to owner
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा वन विभाग की टीम ने संवेदनशील अवैध खनन स्थलों पर छापामारी की। इस दौरान अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया और उनके संचालकों से 60 हजार जुर्माना राशि वसूली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी जिसमें कहा गया कि पांवटा साहिब की वन रेंज के रामपुरघाट क्षेत्र में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। इसके बाद विभागीय टीम में बीओ सुमन्त, वनरक्षक सुरजीत, मुद्दसिर, दीपराम और वनकर्मी कीर्तन और राजेंद्र को छापामारी टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

गठित वन विभागीय टीम ने पीछा करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को जब्त किया। इनकी डैमेज रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद ट्रैक्टरों के संचालकों से 60 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि की है। डीएफओ ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ छापामारी मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed