फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three days redcross fair begin in nahan on 8th may 2022

नाहन में शुरू हुआ तीन दिवसीय जिला रेडक्रॉस मेला

Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
three days redcross fair begin in  nahan on 8th may 2022
नाहन में जिला रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी एवं अन्य। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला रेडक्रॉस मेला रविवार देर शाम को शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने विशिष्ट अतिथि के रूप मेें शिराकत की। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री व विशिष्ट अतिथियों ने मैदान में लगाई सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाओं और औद्योगिक क्षेत्रों संबंधी विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्यातिथि व गण्यमान्य अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी की स्मारिका का भी विमोचन किया। अध्यक्ष एवं उपायुक्त ने रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिकी का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, सहायक आयुक्त डा. प्रियंका चंद्रा, डीएसपी मीनाक्षी, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं नेतागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed