फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Those who flout the rules of Tullu pump will be measured: Ahmed

नियमों की धज्जियां उड़ा टुल्लू पंप लगाने वाले नपेंगे : अहमद

Mon, 17 Apr 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Those who flout the rules of Tullu pump will be measured: Ahmed
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में पानी की किल्लत से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। नियमों को ताक पर रखकर टुल्लू पंप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेयजल योजनाओं के पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। विभाग की माने तो फिलहाल हालात नियंत्रण में है लेकिन गर्मियां बढ़ने पर कुछ गांवों की योजनाओं में जल स्तर कम होने से दिक्कतें शुरू होती है। जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब अरशद अहमद ने कहा कि फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

टुल्लू पंप लगाने की सूचना मिलते विभाग के कर्मचारी मौके पर मुआयना करने जाएंगे। हिदायत देने के बाद भी टुल्लू पंप चलाने या पेयजल आपूर्ति से सिंचार्ई करने वालों टुल्लू जब्त करने और नियमानुसार कार्यवाही का अभियान शुरू होगा। सहायक अभियंता या कनिष्ठ अभियंता मौके पर ही कार्रवाई करेंगे। निर्देश मिलने पर फील्ड में तैनात अधिकारी और कर्मचारी विभागीय रणनीति को अमलीजामा पहनाने को सक्रिय हो गए हैं। साथ ही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए विभाग अपनी पाइपलाइनों की लीकेज को दुरुस्त की जाएगी। लीकेज की समस्या होगी उसे बंद किया जाए।
विज्ञापन

टुल्लू पंप लगाने से होता है ये असर
पांवटा क्षेत्र निवासी करतार सिंह, देवेंद्र चौधरी, रंगीलाल तोमर और रविता चौहान ने कहा कि गर्मियों में पेयजल योजनाओं का जल स्तर कम होता है। पानी का प्रेशर घटने से आपूर्ति मकान के ऊपरी मंजिल पर नहीं हो पाती है। टुल्लू पंप लगाने से इस तरह की समस्या से आती है। साथ ही नलों में पाइप लगाकर सिंचाई करने से भी दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पेयजल योजनाओं में 25 फीसदी तक जल स्तर हुआ कम
जल शक्ति विभाग पांवटा के तहत कुल 146 पेयजल योजनाएं संचालित हो रही है। इसमें से 118 उठाऊ पेयजल और 28 ग्रेवटी वाली योजनाएं शामिल है। अधिशासी अभियंता अरशद अहमद ने कहा कि 17 अप्रैल तक केवल चार योजनाओं उठाऊ पेयजल योजना शिवपुर, अमरकोट, अंबाड़ा और रामनगर में ही 20 से 25 फीसदी जल स्तर कम हुआ है लेकिन अभी इन सभी पेयजल योजनाओं की आपूर्ति सुचारू चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed