फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The way for model career center is clear, now it will be constructed in Kanshiwala

मॉडल कॅरिअर सेंटर का रास्ता साफ, अब कांशीवाला में होगा निर्माण

Thu, 26 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The way for model career center is clear, now it will be constructed in Kanshiwala
मॉडल कॅरिअर सेंटर के लिए कांशीवाला में चिह्नित जमीन। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। साल 2018 से लटका मॉडल कॅरिअर सेंटर का अब कांशीवाला में निर्माण होगा। जमीन को लेकर चल रही रस्साकशी को विराम लग गया है। अब विभाग ने कांशीवाला में जमीन को चिह्नित कर अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन

चार साल पहले जिला मुख्यालय में मॉडल कॅरिअर सेंटर बनाने की योजना बनाई र्गई थी। इस योजना के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि भी उस वक्त मंजूर हुई। इसके बाद से जमीन को लेकर वन विभाग से हरी झंडी न मिलने के कारण भवन निर्माण अटका हुआ था। अब यहां मॉडल कॅरिअर सेंटर बनाने की योजना सिरे चढ़ती नजर आ रही है। उम्मीद है कि अगले साल तक चार मंजिला भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल जिला रोजगार विभाग के कार्यालय को मॉडल कॅरिअर सेंटर में तबदील करने की योजना है। इस समय जिला रोजगार कार्यालय महज दो कमरों में चल रहा है। यहां न केवल स्टाफ को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है बल्कि पंजीकरण और अन्य कार्यों से दफ्तर पहुंचने वाले युवाओं को भी परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। यहीं पर जिला श्रम विभाग का दफ्तर भी है। रोजगार विभाग के कार्यालय को मॉडल कॅरिअर सेंटर के तौर पर विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने बजट भी मंजूर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने पहले नाहन-शिमला एनएच पर जमीन चिह्नित की। यहां जंगल के चलते मामला फोरेस्ट क्लीयरेंस में लटक गया। इसके बाद विला राउंड में भी जमीन तलाशी गई। आईटीआई के साथ भी जमीन की तलाश हुई। तीनों जगह जमीन का मामला सिरे नहीं चढ़ पाया। अब कांशीवाला में जमीन फाइनल की गई है। हाल ही में कौशल विकास निगम की एक टीम चिह्नित स्थल का दौरा कर चुकी है।
इसका भवन बनाने के लिए एशियन डवेल्पमेंट बैंक से साढ़े तीन करोड़ की राशि मंजूर हुई है। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि सेंटर के लिए बजट उपलब्ध है। जमीन के मामले एफआरए में आने की वजह से भवन तैयार नहीं हो सका। अब कांशीवाला में जमीन विभाग के नाम हो गई है। इस भवन को 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है। छोटी-मोटी औपचारिकताओं के बाद भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।

सेंटर में मिलेंगी ये सुविधाएं
इस सेंटर में पंजीकरण कराने वाले आवेदकों की कॅरिअर काउंसलिंग की जाएगी। उनकी रुची के अनुसार व्यावसायिक मार्गदर्शन किया जाएगा। आईटी लैब और सभागार का निर्माण होगा। इसमें प्रोफेशनल और कॅरिअर काउंसलरों की सेवाएं ली जाएंगी। नियोक्ता और बेरोजगारों का पंजीकरण नेशनल कॅरिअर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर होगा। इसमें मॉडल कॅरिअर सेंटर एक पुल के रूप में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed