फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The unpaved road of Neda village of Dugana Panchayat has become a problem

Sirmour News: दुगाना पंचायत के नेड़ा गांव की कच्ची सड़क बनी परेशानी

Thu, 25 Dec 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The unpaved road of Neda village of Dugana Panchayat has become a problem
2016 में बनी सड़क पर अभी तक नहीं हो पाई टॉरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र की दुगाना पंचायत के दुर्गम गांव नेडा के लिए बनी सड़क पर टारिंग न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2016 में इस गांव के लिए सड़क बनाई गई थी, लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक इसे पक्का नहीं किया गया है। सड़क पर धूल-मिट्टी और उबड़-खाबड़ स्थिति होने से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीण लायक राम, अतर सिंह, तपेंद्र सिंह, रतिराम, बलबीर सिंह और नरेश कुमार ने बताया कि सड़क बनाने के बाद अभी तक इसकी सुध नहीं ली गई है। न तो टारिंग की गई है और न ही इसे मापदंडों के हिसाब से चौड़ा किया गया है। कच्ची सड़क से उड़ने वाली धूल से फसलें खराब हो रही हैं। आसपास का पशुचारा भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री एवं स्थानीय विधायक हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को सड़क पर सोलिंग करने और टारिंग का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही लोगों की समस्या को दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed