{"_id":"6251c35ed6502607b079c9da","slug":"the-plan-is-not-ready-how-will-the-booster-dose-be-done-in-private-centers-nahan-news-sml405213337","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी केंद्रों पर बूस्टर डोज को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी केंद्रों पर बूस्टर डोज को लेकर असमंजस
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) लगाने को मंजूरी दी गई है। 10 अप्रैल से यह बूस्टर डोज निजी टीकाकरण केंद्रों पर लगेगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशानुसार 18 वर्ष की आयु से ऊपर जिन लोगों को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी हैं, वे इन निजी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज लगा सकते हैं। हालांकि 10 अप्रैल से निजी केंद्रों पर टीकाकरण कार्य शुरू करने को कहा गया है, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग अभी असमंजस की स्थिति में है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन की नोटिफिकेशन अभी तक विभाग को नहीं मिल पाई है। ऐसे में टीकाकरण कैसे होगा, इसके क्या-क्या मानक रहेंगे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। साथ ही वैक्सीन कहां से उपलब्ध होगी और चार्जेज आदि को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में विभाग नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहा है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही टीकाकरण कार्य को पूरा किया जाएगा।
गौरतलब है कि सिरमौर जिले में कोरोना से बचाव के लिए अभी तक लगभग 9 लाख 48 हजार लोगों को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लग चुकी है। को वैक्सीन और कोविशील्ड की डोज निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 90 फीसदी लगाई जा चुकी है। वहीं कार्बेवैक्स टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अस्पतालों में अभी भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। अस्पतालों में लग रही निशुल्क वैक्सीन को छोड़कर पैसे देकर निजी केंद्रों में डोज लगाना, यह भी कई सवाल खड़े कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डॉ. सुनील कुमार गौतम ने कहा कि निजी केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर अभी नोटिफिकेशन नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार नोटिफिकेशन मिलने के बाद टीकाकरण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। जिले में टीकाकरण कार्य जारी है।