फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   the great khali meet cm kejrivaal in delhi

दिल्ली में केजरीवाल से मिले द ग्रेट खली, तेज हुईं सियासी अटकलें

Sun, 21 Nov 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
the great khali meet cm kejrivaal in delhi
the great khali meet cm kejrivaal in delhi
नाहन (सिरमौर)। डब्लूडब्लूईरेसलर द ग्रेट खली ने गत दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी का दावा है कि उन्होंने केजरीवाल सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा और मुख्यमंत्री केजरीवाल की मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि पंजाब चुनाव से पहले वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फेसबुक पर मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि द ग्रेट खली को दिल्ली में बिजली-पानी, स्कूल और अस्पताल में किया गया काम काफी पसंद आया। उन्होंने यह भी लिखा कि अब यह काम पंजाब में भी करना होगा। हम सब मिलकर पंजाब को बदलेंगे। आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से खली और केजरीवाल की मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया है। लिहाजा, आम आदमी पार्टी के ट्वीट और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब को बदलने संबंधी पोस्ट से उन अटकलों को बल मिला है कि खली जल्द ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि द ग्रेट खली जिला सिरमौर के नैनीधार के रहने वाले हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग से लौटने के बाद लंबे समय से वह पंजाब में ही रह रहे हैं। पंजाब में खली की जबरदस्त फैनफॉलोइंग है और आम आदमी पार्टी की नजर उनकी इसी लोकप्रियता को भुनाने पर भी है। देखना है कि यह मुलाकात क्या सियासी रंग लाती है। उधर, द ग्रेट खली ने कहा कि वह दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी कुछ ऐसा विचार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed