फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The gear of the crane slipped, molten iron fell on the workers; one died, another got burnt

Sirmour News: क्रेन का गियर फिसला, मजदूरों पर गिरा पिघला लोहा<bha>;</bha> एक की मौत, दूसरा झुलसा

Thu, 21 Aug 2025 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
The gear of the crane slipped, molten iron fell on the workers; one died, another got burnt
बिहार निवासी राम बिलास की मौत, यूपी के ओम प्रकाश की हालत गंभीर
विज्ञापन

गुस्साए मजदूरों ने प्रबंधन पर लापरवाही के लगाए आरोप
पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वीरवार सुबह सरिया उद्योग में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस दौरान क्रेन का गियर फिसलने से पिघला लोहा मजदूरों पर गिर गया। इससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी के अनुसार कालाअंब-त्रिलोकपुर रोड स्थित सरिया उद्योग में सुबह करीब 9:30 बजे मजदूर पिघले लोहे (लावा) से भरी बाल्टी को क्रेन की मदद से भट्टी में डाल रहे थे। इसी दौरान क्रेन का गियर अचानक फिसल गया और गर्म लोहा नीचे खड़े मजदूरों पर गिर गया। हादसे में बिहार निवासी राम बिलास साहनी (53) पुत्र महेंद्र साहनी, हाल निवासी कालाअंब की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उत्तर प्रदेश निवासी ओम प्रकाश (50) पुत्र खिचड़ू गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को तुरंत नारायणगढ़ के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हादसे के बाद गुस्साए मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed