{"_id":"6ad7724844166a7d7b0a882c","slug":"the-chairman-of-the-state-agricultural-marketing-board-inspected-the-nohradhar-vegetable-market-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192111-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन ने नौहराधार सब्जी मंडी का किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन ने नौहराधार सब्जी मंडी का किया मुआयना
Wed, 21 Oct 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
नौहराधार सब्जी मंडी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन। संवाद
सचित्र--
सब्जी मंडी की कमियों को शीघ्र दूर कर बेहतर बनाने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार/नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने नौहराधार सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला सिरमौर कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन सीताराम शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान राज्य चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नौहराधार सब्जी मंडी सुंदर है। मंडी में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
वहीं, जिला चेयरमैन सीताराम शर्मा ने कहा कि मंडी के सामने डंगा लगाने की आवश्यकता है। इसे जल्द लगाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा, मंडी की तीन निचली मंजिलें खाली पड़ी हैं, जहां चूड़धार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विश्राम गृह बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को सहूलियत मिल सके। साथ ही, पार्किंग सुविधा विकसित होने से कृषि विपणन बोर्ड की आय में भी वृद्धि होगी।